महंगे फेशियल को भूल जाएंगे जब चेहरे पर लगाएंगे बर्फ, कील-मुहांसों से भी मिलेगा छुटकारा

मॉनसून के इस मौसम में उमस की वजह से स्किन पर ऑइल निकलने की समस्या सामने आती हैं। इस ऑयली स्किन की वजह से त्वचा को पिम्पल्स, मुंहासे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में महिलाएं पार्लर में जाकर कई महंगी थेरेपी करवाती हैं। लेकिन आप चाहे तो अपने घर पर ही आईस थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते है जिससे एकत्रित हुआ एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाता है। बर्फ का इस्तेमाल किया जाए तो कील, मुहासें, पिम्पल्स, रिंकल्स जैसी समस्या को दूर किया जा सकता हैं। जानें बर्फ से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में...

चहरे पर आएगा ग्लो

अगर आप चहरे पर परफेक्ट ग्लो लाना चाहते हैं तो बर्फ मदद करेगी। इसके लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। फिर चहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से रब करें और चहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा 2 मिनट तक करने से निखार वापस आएगा।

थकी आंखों या सूजन से छुटकारा

कई बार घंटों काम करने से, ठीक से न सोने और कई अन्य कारणों से आंखों के नीचे सूजन की समस्या होने लगती है। इससे आपके पूरे चेहरे की रोनक प्रभावित होती है और पर्सनालिटी पर भी असर पड़ता है। कई बार आंखों के नीचे अत्यधिक तरल पदार्थ के जमाव से भी ऐसा होता है। इसके लिए अगर आइस क्यूब का उपयोग किया जाए, तो सूजन काफी हद तक कम हो सकती है। आप इसे अपने आंखों के कोने से आइब्रो तक और आंखों के नीचे सर्कुलर मोशन में लगाएं, इसके नियमित इस्तेमाल से सूजन कम होने लगेगी।

पिम्पल्स से मिलेगा छुटकारा

बर्फ के रोजाना इस्तेमाल से चेहरे में आए हुए पिम्पल्स और मुहासों से निजात पाया जा सकता है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि सोने से आधे या एक घंटे पहले रात में बर्फ का मसाज करके सोते हैं तो मुहासों की समस्या काफी हद तक आराम मिलता है। बर्फ चहरे से ऑइल को सोखने में मदद करती है। चहरे में बर्फ के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सूती यानी कॉटन कपड़े में बर्फ को रख लें, अब अपने फेस में सर्कुलर फोम में इसे फेस में चारों ओर लगाएं। चहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।

डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा

बर्फ के टुकड़े आंखों में आए हुए डार्क सर्कल को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। जब आइस क्यूब को आप फ्रीजर में रख रहे हों इससे पहले इसमें गुलाबजल और लेमन रस को मिलाके फ्रीज़ कर दें, अब इसे आंखों के नीचे हल्के-हल्के हांथों से रोजाना इस्तेमाल करें। अगर आप ये उपाय कुछ दिन तक जारी रखेंगे तो जल्द ही आपको परिणाम दिखाई देने लगेगा।

झुर्रियां होगी कंट्रोल

चहरे की झुर्रियों को कम करने में भी बर्फ मददगार है। चहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है। ये न केवल मौजूदा झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।

जलन से मिलेगी राहत

जब हम तेज धूप या प्रदूषण में अधिक समय बिताते हैं तो इससे त्वचा में जलन की समस्या होने लगती है और त्वचा लाल पड़ जाती है। त्वचा की जलन को लिए बर्फ लगाना एक प्रभावी उपाय है। बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाने, शांत करने और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे त्वचा की लालिमा से छुटकारा मिलता है।

मेकअप या फाउंडेशन

शायद ही कोई महिला होगी, जो मेकअप न करे। किसी को ज्यादा मेकअप करना पसंद होता है, तो किसी को कम। दोनों ही मायने में महिलाएं चाहती हैं कि उनका मेकअप दिनभर टिका रहे। हालांकि, गर्मी के मौसम में ऐसा होना मुश्किल होता है, लेकिन मेकअप या फाउंडेशन से पहले चेहरे पर एक आइस क्यूब रगड़ लेने से मेकअप न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि लंबे समय तक टिका रहेगा।

मुलायम होंठ के लिए

मौसम का रुख जब भी बदलता है, तो उसका असर हाथ-पैरों की त्वचा के साथ-साथ होंठों पर भी पड़ता है। चेहरा चाहे कितना भी खिला-खिला हो, लेकिन होंठ फटे हों, तो इसका असर चहरे पर भी दिखता है। कभी-कभी तो होंठों में सूजन आने या फटने से खून तक निकलने लगता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो आइस क्यूब अच्छा और आसान विकल्प है। अगर आप अपने होंठों पर बर्फ लगाएंगे, तो यह न सिर्फ होंठों को फटने से रोकेगा, बल्कि सूजन भी कम करेगा। अपनी त्वचा और होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें।