चहरे की रंगत को निखारेगा दही, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल

खूबसूरती पाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और बाजार में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक की मदद लेती हैं। लेकिन कुदरती खूबसूरती के लिए कुदरती चीजों की ही जरूरत होती हैं। ऐसी ही एक चीज हैं दही जिसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते है और यह त्वचा को निखारने का काम करता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से दही का इस्तेमाल किया जाए जो चहरे की रंगत को बढ़ाने का काम करें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- चेहरे पर फेशियल जैसा ग्लो चाहिए तो दही लगाएं। दही लगाने से डेड स्किन साफ हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है। सबसे पहले दही को लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। दस से बीस मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो दें।

- आंखों के नीचे काले घेरे परेशान करते हैं तो दही लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही दही लगाने से त्वचा की टैनिंग और ब्लैक हेड्स भी दूर होते हैं।

- दही की मदद से मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। सर्दियों में चेहरे पर ड्राईनेस रहती है तो दही का लेप लगाएं। दही में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर इसको चेहरे पर लगाने से ड्राईनेस दूर होती है।

- पीरियड्स के दिनों में बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। अगर ऐसी समस्या से आप भी दो-चार होती हैं तो दही को मुंहासों के ऊपर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।