लम्बे समय तक बनी रहेगी होंठों की खूबसूरती, कुछ इस तरह लगाए लिपस्टिक

खूबसूरती की चाहत हर महिला के मन में होती हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं कई चीओं का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। इन्हीं चीजों में से एक हैं लिपस्टिक जो महिलाओं के होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही चहरे को भी आकर्षक बनाते हैं। ऐसे में माहि;ओं की चाहत होती हैं कि लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहे ताकि खूबसूरती बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए लिपस्टिक लगाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके होंठों की खूबसूरती लम्बे समय तक बनी रहेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

फाउंडेशन
होठों पर पहले फाउंडेशन लगाएं उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे टाइम तक रहेगी और चमक बरकरार रहेगी।

आउटलाइनर
एक ब्राइट लिप लाइनर लें और इसे सिर्फ होठों पर आउटलाइनर की तरह यूज़ करें। इससे होठों पर एक बेस बनेगा, जिससे ये ज़्यादा टाइम तक होंठ पर टिकेगा।

टच अप देना
लम्बे समय तक अपने मेकप और लिपस्टिक को टिकाये रखने के लिए हर 2 या 3 घंटे में जब भी बाहर जाए, touch-up दें। इससे हर बार आपका लुक फ्रेश रहेगा। इसके लिए अपनी फेवरेट लिपस्टिक और मेककप किट अपने साथ रखना कभी न भूले।

बाम
ड्राय, क्रैक्ड और चैप्ड होंठो पर सीधे ही लिपस्टिक न लगाएं, इस के लिए पहले अपने होंठों पर बाम लगाएं ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं, इसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं।