सावन स्पेशल : वास्तु की मदद से पाए शुभ फल, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

आज से सावन‌ का पावन महीना शुरू हो गया है। यह महीना शिव को अतिप्रिय होता हैं जिसके चलते इस महीने में हर तरफ भक्तिमय माहौल होता हैं और भक्तों द्वारा महादेव और माता पार्वती की पूजा - अर्चना कर उनको प्रसन्न किया जाता हैं ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे और खुशहाली आए। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के अनुसार बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शुभ फल प्रदान करेंगे और सकारात्मक परिणाम देंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पानी का झरना

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर- पूर्व दिशा में वाटर फॉल या पानी का कोई स्रोत रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

रूद्राक्ष

रूद्राक्ष शिव जी को अतिप्रिय होने से सावन के महीने में इसे जरूर धारण करना चाहिए। इससे ग्रहों की स्थिति ठीक होने के साथ मानसिक शांति मिलती है। सेहत भी बरकरार रहती है।

धतूरा

भगवान शिव जी की पूजा समय धतूरा चढ़ाना काफी शुभ होता है। इसके साथ ही इसके पौधे को सावन के महीने में घर पर लगाने से शिव जी की कृपा मिलती है। व्यक्ति के मन का डर दूर होने के साथ घर में खुशहाली आती है। जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

अर्द्धानारीश्वर स्वरूप

घर के पूर्व दिशा में शिव-पार्वती जी की अर्द्धानारीश्वर की मूर्ति या तस्वीर लगानी शुभ फलदाई होती है। इससे घर के कलह-क्लेश, तनाव आदि दूर हो पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

व्रत

वास्तु के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखना या पूरे महीने सिर्फ 1 समय भोजन करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो शारीरिक और मानसिक रूप से शांति मिलती है। साथ ही भगवान शिव की असीम कृपा मिलती हैं।