बुधवार को भूलकर भी न करे ये काम, वरना गुजरना पड़ सकता है आर्थिक तंगी से

किसी भी व्यक्ति के जीवन में कर्ज लेने की स्थिति आना बहुत कष्टकारी होता हैं क्योंकि कर्ज (Loan) लेने वाला व्यक्ति हमेशा उसे चुकाने के बारे में सोचकर ही परेशान होता रहता है। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती हैं। लेकिन कभीकभार यही तनाव (Tention) की स्थिति कर्ज देने वाले को भी हो जाती हैं जब समय पर कर्ज ना चुकाया जाए। कर्ज देने वाले को अपने अटके हुए पैसे की वजह से आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता हैं। शास्त्रों में बुधवार (Wednesday) के दिन कर्ज देना वर्जित बताया गया हैं। आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। कोई भी व्यक्ति कर्ज देता है तो यह बुध यानी व्यापार (Business) के कारक ग्रह का ही प्रभाव होता है। बुध को कार्यक्षेत्र का ग्रह तो माना ही जाता है। साथ ही, इसे नपुंसक ग्रह भी माना गया है। इसी वजह से शास्त्रों द्वारा बुधवार को कर्ज देना वर्जित किया गया है। इस दिन लोन पर बहुत कम परिस्थितियों में कोई व्यक्ति इसे चुका पाता है।

बुध को कर्ज लेने से यह चुका पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कर्ज देने पर व्यक्ति के बच्चों तक को इस कर्ज से मुसीबतें उठाना पड़ती हैं। बुधवार को कर्ज देने से पैसा डूबता है और व्यापार में हानि (Loss) होती है। इसी कारण बुधवार के दिन कर्ज देना अच्छा नहीं माना गया है।