श्राद्ध के भोजन में किन बर्तनों का इस्तेमाल होता है शुभ, जानें और ध्यान रखें

हिन्दू धर्म में श्राद्ध पक्ष को विशेष स्थान दिया गया हैं। क्योंकि इन दिनों में पूजा-पाठ और श्राद्ध करते हुए पितरों को प्रसन्न किया जाता हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी होता हैं कि श्राद्ध से जुड़े सभी नियमों का अच्छे से पालन किया जाए। यहाँ तक कि श्राद्ध का भोजन किन बर्तनों में किया जाए इससे जुड़े भी कई नियम होते हैं। आज हम आपको श्राद्ध के भोजन में इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

* सोने, चांदी, कांसे और तांबे के बर्तन भोजन के लिए सर्वोत्तम हैं।
* चांदी के बर्तन में तर्पण करने से राक्षसों का नाश होता है।
* पितृ, चांदी के बर्तन से किए तर्पण से तृप्त होते हैं।
* चांदी के बर्तन में भोजन कराने से पुण्य अक्षय होता है।
* श्राद्ध और तर्पण में लोहे और स्टील के बर्तन का प्रयोग न करें।
* केले के पत्ते पर श्राद्ध का भोजन नहीं कराना चाहिए। शास्त्रों में लिखा है कि इससे पितरों को तृप्ति नहीं मिलती।