पाना चाहते हैं सूर्यदेव की कृपा, अर्घ्य देते समय जल में जरूर मिलाएं ये चीजें

हिंदु धर्म में सूर्यदेव की पूजा को विशेष स्थान दिया गया हैं। सुबह नहाकर सूर्य देव को जल चढ़ाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति भरा माहौल प्राप्त होता हैं। शास्त्रों व पुराणों में भी सूर्यदेव को अर्घ्य देने की बात कही जाती हैं और माना जाता हैं कि इससे सूर्य देव अपने भक्त से खुश होकर उसे लाख गुना वापिस लौटाते है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अर्घ्य देते समय जल में मिलाकर चढ़ाना चाहिए जिससे सूर्यदेव की कृपा बनी रहती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

चावल

किसी भी पूजा में चावल का इस्तेमाल करना शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर पर कोई भी मंगलिक कार्य होने पर भी सिंदुर में चावल मिक्स कर तिलक के रूप में लगाया जाता है। बेटी की विदाई, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यो में चावल को यूज करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी तरह सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए पानी के लोटे में 2-3 चावल के दाने दाने से सुख-समृद्धि और पॉजीटिविटी मिलती है।

फूल

सूर्य देव को फूल अति प्रिय होने से जल के लोटे में आक, कनेर, चंपा आदि ताजे फूल को मिलाकर अर्पित करें।

रोली

रोजाना तांबे के लोटे में थोड़ा सा लाल रंग मिक्स कर सूर्य देव को चढ़ाने से सूर्यदोष दूर होता है। साथ ही सूर्य देव की किरणों का लाल रंग हम अपने खून के रंग से जोड़ें तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ने से विटामिन- डी की कमी पूरी होती है।

मिश्री या चीनी

इसके साथ ही जल में थोड़ी सी मिश्री या फिर चीनी को मिलाकर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।