कन्या राशिफल 24 मार्च: आज मन में अज्ञात सा तनाव रहेगा

आज प्रात: से ही मन में अज्ञात सा तनाव रहेगा। किसी काम में आपकी भारी आलोचना हो सकती है। आप छिपकर कोई काम ना करें अन्यथा परेशानी का कारण बन सकता है। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं, जिसमें थोड़ा बहुत साहस दिखाना पड़ेगा, आगे चलकर उससे लाभ होगा। किसी मामले में आपके पक्ष में राय बनेगी जिसके कारण आपकी एक समस्या हल होने में मदद मिलेगी। कारोबारी यात्रा दोपहर तक ही पूरी कर लें, बाद में अशुभ रहेगी और नुकसान हो सकता है। निजी संबंधों में बहुत ही सावधानी बरतें। स्वाभिमान के प्रश्न पर मन में कुछ कड़वाहट रह सकती है।

Navratri 2020 : महामारी विनाश में सहायक होगा दुर्गा सप्तशती का यह खास मंत्र
Navratri 2020 : राशिनुसार करें देवी की पूजा, मिलेंगे शुभ संकेत
Navratri 2020 : राशि अनुसार करें मन्त्रों का जाप, मिलेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा
Navratri 2020 : दिन के अनुसार लगाए मातारानी को भोग
Navratri 2020 : मनोकामना पूर्ती के लिए करें ये 5 काम