यात्रा पर निकलते समय इन चीजों का दिखना बेहद शुभ, मंगलमय होता हैं समय

अपने काम से या घूमने के हिसाब से कई बार बाहर यात्रा पर जाया जाता हैं जिसको लेकर सभी चाहते हैं कि यात्रा बिना किसी विघ्न के संपन्न हो। ऐसे में जब आप जब घर से बाहर निकलते हैं तो कई चीजें दिखाई देती हैं जिनमें से कुछ का शुभ प्रभाव पड़ता हैं तो कुछ का शुभ प्रभाव। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दर्शन यात्रा पर निकलते समय बहुत ही शुभ माने जाते हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

विप्र (ब्राह्मण) दर्शन

यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं, यदि यात्रा आरंभ होते ही आपको किसी ब्राह्मण के दर्शन हो जाते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यात्रा शुरू होते ही यदि आपको कोई विप्र दिखाई दे तो उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और यथासामर्थ्य दक्षिणा देकर अपनी यात्रा को प्रारंभ करें। यदि आपको कोई ब्राह्मण नहीं भी मिलता है तो किसी धर्म स्थान या जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ दान दक्षिणा देकर यात्रा आरंभ करनी चाहिए।

कन्या दर्शन

यात्रा आरंभ करते समय कन्या दर्शन भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो उसी समय यदि आपको कोई कन्या नजर आ जाती है तो उसके चरण स्पर्श करने के बाद कुछ दक्षिणा देकर अपनी यात्रा को जाएं।

गौदर्शन

हिंदू धर्म में गाय के दर्शन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं और उसी समय आपको कोई गाय दिखाई देती है तो यह आपकी यात्रा के लिए बहुत शुभ रहता है। अगर यात्रा के प्रारंभ में आपको गाय के दर्शन होते हैं तो उसे गुड़ खिलाकर उसकी प्रदक्षिणा करने के बाद अपनी यात्रा प्रारंभ करें।

जल से भरा कलश या पात्र

यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं और निकलते ही आपके सामने जल से भरा कलश या जल से भरा हुआ कोई अन्य पात्र दिखाई देता है तो बहुत शुभ माना जाता है। यदि हो सके तो उस जल के पात्र में एक सिक्का डालकर अपनी यात्रा शुरू करें।