झाड़ू से जुड़ें इन वास्तु को अपनाकर आप पा सकतें है माँ लक्ष्मी की कृपा

दुनिया में हर वस्तु का वास्तु से कोई न कोई संबंध जरूर होता हैं। जिस तरह घर में हर चीज का अपना महत्व होता है ठीक उसी तरह से झाडू का भी अपना महत्वपूर्ण महत्व है। आपने अपने बड़ों को झाड़ू से जुडी कई बातों को समझाते हुए सुना हैं, क्योंकि झाड़ू का वास्तु से बहुत गहरा संबंध होता हैं। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। झाड़ू से जुडी कई ऐसी बातें हैं जो हमने ध्यान रखनी चाहिए, नहीं तो ये घर की परेशानी को बढ़ा सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन ध्यान रखने वाली बातों को।

* झाडू को हमारे ग्रंथों में लक्ष्मी का अंश माना गया है। कहा जाता है जहां झाडू पर पैर लगाया जाता है वहां धन की हानी होती है।

* घर में आने वाले लोगों की नजरों से झाडू को दूर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह धन को छुपाकर रखा जाता है ठीक उसी तरह झाडू को भी छुपाकर रखना चाहिए।

* भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

* यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

* शास्त्रों में कहा गया है कि झाड़ू पर पैर नहीं रखना चाहिए ये बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। क्यूकी ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी मां रुष्ट हो जाती हैं और आपको धन संबंधी परेशानिया हो सकती हैं इसलिए कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए।

* ऐसा कहा जाता है कि कभी भी घर में झाड़ू को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए और साथ ही झाड़ू को घर पर छुपा कर रखना चाहिए। कहते हैं इससे घर में कलह बढ़ती है अर्थात आपके घर सुख शांति नहीं रहती है।

* कभी भी सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में धन हानि होती है। घर में मंद बुद्धि बालक पैदा होता है।

* वास्तुशास्त्र के अनुसार झाडू को खड़ा करकर नहीं अपितु इसे लेटाकर रखना चाहिए। यह झाडू का अपमान होता है और घर में धन की कमी होने लगती है।