वास्तु के इन कारणों की वजह से पानी की तरह बहता है पैसा, आइये जानें इनके बारे में

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को अच्छी कमाई के बाद भी उन्हें पैसों की दिक्कत महसूस होती हैं और वे चाहकर भी पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं। वास्तु में इसका कारण व्यक्ति द्वारा अपनाए गए कुछ गलत तरीकों को माना जाता हैं। आज हम आपको वास्तु से जुड़े उन नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पानी की तरह बहते पैसा का कारण बनती हैं और इनमें सुधार कर आप अपने पैसे की बचत कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके लिए किए गए उन उपायों के बारे में।

- तिजोरी के ऊपर कभी भी बोझ न रखें। ऐसा करने से धन हानि होता है। हमेशा आप कर्ज से लदे रहते हैं।

- घर के अंदर कुबेर यंत्र की स्थापना करें। कुबेर यंत्र का नियमित रूप से पूजा करें। इससे आपके घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी की तुलना धन कुबेर से की गई है। इसलिए घर में तिजोरी रखते समय सही दिशा का पता लगा लेना चाहिए। तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें हमेशा कुछ न कुछ धन जरूर होना चाहिए। इससे आपके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।