मोरपंख बनेगा आपके जीवन की परेशानियों का हल, जानें इसके उपाय

आप सभी ने देखा होगा की भगवान श्री कृष्ण के मुकुट में मोरपंख सजा हुआ रहता हैं जो कि इसकी महत्ता को दर्शाता हैं। शास्त्रों में तो मोर पंख को सभी नौ ग्रहों का मुखिया माना गया है। वास्तु में भी मोर पंख को बहुत ही उपयोगी बताया गया हैं और इसकी मदद से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आज हम आपको मोरपंख के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दुश्मन से मुक्ति

अगर आपको कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तंग कर रहा है, तो मोर पंख के ऊपर हनुमान जी के सिंदूर से उस व्यक्ति का नाम लिखें, और उसे रात भर मंदिर में भगवान के चरणों के पास रखा रहने दें। बहुत जल्द आपको उस दुश्मन से छुटकारा मिल जाएगा।

अटके हुए काम

अगर देरी से आपका कोई काम लटका हुआ है, काम चाहे जैसा भी हो, व्यापार से जुड़ा या फिर बच्चों की शादी में विघ्न डल रहा हो, एक मोर पंख लेकर राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं, राधे-राधे का नाम लेते हुए उस मोर पंख को कृष्ण जी के पास रख दें। आने वाले पूरे 40 दिन यूं ही करें, आपके रुके हुए सभी काम जल्द बन जाएंगे।

अगर बच्चे को लगे डर

अगर आपका बच्चा रात में डरता है, या फिर उसे बुरे सपने सताते हैं तो रोजाना मोर पंख के साथ बच्चे को हवा करें। अगर बच्चा ज्यादा जिद्दी है तो उसके बेड पर या फिर कमरे में कहीं भी मोर पंख रख दें। आपके बच्चे की हर समस्या बहुत जल्द ठीक हो जाएगी।

बुरी नजर उतारने के लिए

मोर पंख का इस्तेमाल बुरी नजर उतारने के लिए भी किया जा सकता है। खासतौर पर नव जन्में बच्चे के सिरहाने अगर आप एक मोर पंख रख दें, तो किसी भी व्यक्ति की बुरी नजर उस पर नहीं लगेगी।