जीवन में चाहते हैं सुख-समृद्धि व शांति, जन्म तारीख अनुसार घर में रखें ये चीज

हिंदू धर्म में ज्योतिष का बड़ा महत्व माना गया हैं जिसमें व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। हर व्यक्ति कामना करता हैं कि उसके घर में सुख-समृद्धि व शांति हमेशा बनी रहे। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको जन्म तारीख अनुसार किए जाने वाले कुछ वास्तु उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं समस्याएं दूर कर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति करवाएंगे। तो आइये जानते हैं मूलांक के अनुसार कौनसी चीज आपके जीवन को संवारेंगे।

मूलांक 1 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म 1,10,19, 28 को हुआ हो उनका मूलांक 1 मुलांक और सूर्य ग्रह से संबंध होता है। इस मूलांक वाले लोगों को घर के पूर्व दिशा में बांसुरी रखना शुभ होता है।

मूलांक 2 वाले लोग

जो लोग 2, 11, 20, 29 तारीख को पैदा हुए हो उनका मूलांक 2 और इसका संबंध चंद्रमा ग्रह से होता है। इस मूलांक के लोगों को अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग का कोई शोपीस रखना शुभ होगा।

मूलांक 3 वाले लोग

तारीख 3, 12, 21 या 30 को जन्में लोगों का मूलांक 3 और बृहस्‍पति ग्रह से संबंध होता है। ऐसे में इन्हें अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखने से लाभ होगा।

मूलांक 4 वाले लोग

वहीं जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो। उनका लक्की नंबर 4 और ग्रह राहू माना जाता है। इन लोगों को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांच की कोई वस्तु रखनी चाहिए। आप चाहे तो कोई डेकोरेशन पीस रख सकते हैं।

मूलांक 5 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है, उनका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इन्हें घर की उत्तर दिशा में प्रथम पूजनीय गणेश जी, लक्ष्मी या कुबेरजी की मूर्ति या उनका कोई चित्र लगाना शुभ रहेगा।

मूलांक 6 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म 6, 15, 14 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 6 माना जाता है। साथ ही इस नंबर का शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में इन लोगों को शुक्र की यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर का पंख रखना चाहिए।

मूलांक 7 वाले लोग

7, 16 या 25 तारीख में जन्में लोग घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखें। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।

मूलांक 8 वाले लोग

जो लोग 8, 17 या 26 को पैदा हुए है। उनका लक्की नंबर 8 माना जाता है। साथ ही उनके मूलांक ग्रह शनिदेव है। इन लोगों को घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्‍टल रखना शुभ रहेगा।

मूलांक 9 वाले लोग

जो लोग किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को पैदा हुए हो उन्हें घर में पिरामिड रखना चाहिए। साथ ही इससे हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखें।