इन 5 जीवों की पेट-पूजा से दूर होंगे कुंडली के ग्रहदोष, कभी नहीं आएगी कंगाली

जीवों की सेवा को धर्म में बहुत पुण्यकारी माना गया हैं। जीवों का संबंध व्यक्ति के ग्रहों से भी जुड़ा होता हैं। जीवों की पेट-पूजा से कुंडली के ग्रहदोष दूर किए जा सकते हैं। जब भी कभी घर में रोटी बनाई जाती हैं तो सबसे पहले गाय के लिए बनाई जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों और उन्हें क्या खिलाया जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप पुण्य का फायदा उठा सकें। इससे आपके जीवन में कभी भी कंगाली नहीं आती हैं।

गाय को रोटी खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय को मां का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गाय को पूजनीय और पवित्र मानने से उनकी विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही गाय को रोजाना रोटी खिलाने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं।

मछली को दाना खिलाएं

मछलियां सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है। ऐसे में उन्हें मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना बेहद शुभ होता है। खासतौर पर जिन लोगों की कोई मूल्यवान वस्तु कहीं गुम हो गई है या पैतृक संपत्ति उनके हाथ से निकल गई हो उन्हें आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इससे खो हुए चीज व संपत्ति वापिस मिलने के योग बनते हैं। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष दूर होते हैं।

कुत्ते को रोटी डालें

वास्तु के अनुसार, काले कुुत्ते को रोटी खिलाना बेहद शुभ होता है। इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में चल रहा संपत्ति संबंधित वाद विवाद दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही कुंडली में राहू-केतु व शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

पक्षी को डालें दाना

अक्सर घर की छत पर पक्षी आकर बैठ जाते हैं। ऐसे में उन्हें भगाने की जगह दाना (चावल, गेहूं, दाल आदि अनाज) डालें। आप घर की छत पर उनके लिए पानी व दाना रखने की व्यवस्था कर सकते हैं। इससे आर्थिक समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

चींटी को खिलाएं शक्कर

कर्ज से परेशान लोग चींटियों को रोजाना शक्कर खिलाएं। इससे कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत बनते हैं। साथ ही तरक्की खुलेंगे।