बेडरूम से सटा हुआ स्टोर रूम शुभ माना गया है, जाने स्टोर रूम से जुड़े वास्तु के बारे में

पुराने जमाने में भवन में पूरे साल के लिए अनाज संग्रह किया जाता था अथवा जरूरत का सामान हिफाजत से रखा जाता था, उसके लिए अलग कक्ष होता था। किन्तु आज के समय में जगह की कमी के कारण रसोई घर में ही भण्डारण की व्यवस्था कर ली जाती है। घर में सुख समृद्धि और धन के मामले में सबसे ज्यादा महत्व स्टोर का होता है। इसलिए किराए का मकान हो या खुद का लोगों को सबसे पहले स्टोर रूम और भंडार कोण का ही ख्याल आता है। इसकी वजह यह है कि इसी दिशा और स्थान से घर में सुख शांति और धन समृद्धि का आगमन होता है। स्टोर रूम से जुड़े भी कई वास्तु होते हैं, जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

# वास्तु विज्ञान के अनुसार भंडार कक्ष यानी स्टोर रूम पूजा घर से लगा हुआ या सामने हो तो यह बहुत ही शुभ रहता है। इससे घर में घर में धन का आगमन निरंतर बना रहता है। गृहस्वामी बुद्धिमानी और ईमानगदारी से खूब धन कमा पाते हैं।

# उत्तर दिशा में स्टोर रूम हो और यहां अनाज रखा जाए तो यह दर्शाता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान और रोमैंटिक मिज़ाज का है, लेकिन ऐसे मुखिया को स्त्री एवं पुरूष मित्रों से मित्रता के कारण बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। पत्नी में कोई दोष हो सकता है, जिस कारण उसे गर्भधारण में दिक्कत आती है।

# बेडरूम से सटा हुआ स्टोर रूम शुभ माना गया है। ऐसे में जीवनसाथी का भाग्य आपको लाभ दिलाता है। बेडरूम में ही स्टोर होने पर भी इस तरह का लाभ मिलता है और विवाह के बाद भाग्य अधिक साथ देता है।

# नैर्ऋत्य अर्थात दक्षिण पश्चिम में स्टोर रूम बनाकर आनाज जमा किया जाए तो अनाज पर जल्दी ही कीड़े लगने लगते हैं। भोजन भी ज्यादा पौष्टिक नहीं रहता। घर का मुखिया कितना ही कमाए, कम ही पड़ता है। घर के बुजुर्ग शीत रोग और गैस रोग से ग्रस्त रहते हैं। आए दिन दवा दारू का खर्च बढ़ जाता है।

# कारोबार में लाभ और उन्नति के लिए स्टोर रूम में ही कपड़े और गहने रखने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे खूब धन की प्राप्ति होती होती है और आप धन के लेन-देन के काम में भी सफल होते हैं।

# स्टोर रूम अगर हॉल के साथ मिला हुआ हो तो यह घर के लिए बड़ा ही शुभ रहता है। इस घर में रहने वाले लोगों को महिला मित्रों से सहयोग मिलता है। परिवार में सद्भाव बना रहता है। बौद्धिक कार्य और व्यापार से धन का लाभ मिलता है।

# किचन में और किचन से सटे स्टोर रूम नहीं होना चाहिए। इससे जो भी आय होती है वह खर्च हो जाती। व्यक्ति के लिए बचत कर पाना कठिन होता है।