घर का वास्तुदोष ठीक करेगा कपूर, जीवन की परेशानियां दूर करें के जानें इसके उपाय

वास्तु शास्त्र एक महत्वपूर्ण विद्या हैं जिसका नाता घर की सुख-शांति से जुड़ा होता हैं। वास्तु में बताई गई बातें हमारे आसपास सकारात्मक माहौल उत्पन्न करते हुए परेशानियों का निपटारा करती हैं। वास्तु में कई चीजों के बारे में बताया गया हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में काम आती हैं और इन्हीं में से एक हैं कपूर जिसका इस्तेमाल कर घर का वास्तुदोष ठीक किया जा सकता हैं और जीवन की परेशानियां दूर करते हुए सुख-शांति और धन का आगमन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं कपूर के वास्तु उपायों के बारे में...

गृह क्लेश दूर करने के लिए उपाय

कई बार होते है कि परिवार के लोगों को आपसी तालमेल अच्छा होने के बाद भी सदस्यों में मनमुटाव रहता है। ऐसे में आपको देसी घी में कपूर को रोजाना भिगोकर जलाएं। इसे घर के ऐसे स्थान पर रखें जहां से पूरे घर में इसकी खूशबू फैले। ऐसे करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो और सुख शांति बनी रहेगी। इतना ही नहीं इससे परिवार के सदस्य भी रोज मुक्त होते हैं।

पति-पत्नि का मनमुटाव दूर करता है कपूर

यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव ज्यादा बना रहता है तो रात के वक्त पति के तकिए के नीचे कपूर रख दें। अगली सुबह बिना किसी को बताएं उसे जला दें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से आपस में शांति बनी रहती है और दोनो के बीच प्यार भी बढ़ता है। दरअसल ऐसा करने से राहु का प्रतिकूल प्रभाव दूर होता है।

ऐसे ठीक करें घर का वास्तु


घर में वास्तुदोष होने पर हर कमरे में कपूर की कुछ टकियां रख दें। जब वह टिकिया खत्म हो जाए तो उसकी जगह पर दूसरी टिकिया रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तुदोष का प्रभाव घर के सदस्यों पर कम होता है। साथ ही घर का वास्तुदोष भी धीरे-धीरे दूर होने लगता है।

नौकरी-व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए उपाय

यदि आप नौकरी और व्यवसाय में तरक्की पाना चाहते हैं तो रसोई घर का सारा काम खत्म करने के बाद एक कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर परिवार के सदस्यों की तरक्की होना शुरू हो जाती है और काम के नए अवसर भी मिलने लगते हैं।

आर्थिक संकट दूर करने के लिए उपाय


यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहें और कमाई से ज्यादा आपके खर्चे हो रहे हों या फिर आप पर अधिक कर्ज हो गया हो तो हो सकता है कि आपके घर की रसोई में वास्तु दोष हो। ऐसे में अपने रसोई घर में चांदी की एक कटोरी में कुछ कपूर और लौंग जलाएं। रोजाना ऐसा करने से आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। साथ ही मान्यता है कि ऐसा करने से रूके हुए काम भी पूरे होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रोजाना घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।