वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत मिलेगी सफलता

आज 11 मई को वैशाख मास की अमावस्या है जिसका पुराणों में बहुत महत्व माना गया है। आज के दिन पितरों का तर्पण करते हुए धर्म-कर्म, स्नान-दान अदि किए जाते हैं। वैशाख अमावस्या पितरों को मोक्ष दिलाने वाली तिथि मानी जाती हैं। आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपकी किस्मत चमका सकते हैं और हर काम में सफलता दिला सकते हैं। इस कड़ी में हम आपको वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को सफल बनाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।

वृषभ राशि

अमावस्या के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि

अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।

सिंह राशि

अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

अमावस्या के दिन जानवरों को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि

अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

मौनी अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

धनु राशि

अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएंगी।

मीन राशि

अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।