तुला 26 दिसंबर राशिफल: आज पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में ज्यादा समय बीतेगा, खर्चे बढ़ेंगे

आज पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में ज्यादा समय निकालेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्चा भी बढ़ सकता है। व्यावसायिक कार्यों में दक्षता का प्रदर्शन करेंगे परन्तु तत्काल लाभ होने की उम्मीद नहीं है। एक तरफ आपके खर्चे बढ़ेंगे और उनको पूरा करने के लिए आप आज ही कुछ लाभ की उम्मीद करेंगे। कानूनी विवाद में आप थोड़ा परेशान रहेंगे यद्यपि आपकी हानि नहीं होगी। शत्रुओं के विरुद्ध कार्यवाही करनी ही पड़ेगी। आप लाख कोशिश करके भी अपने आपको नहीं रोक पाएंगे और किसी न किसी विवाद में पडऩे की स्थिति आ सकती है। आज उच्चकोटि के लोगों से मिलेंगे और धर्म या अध्यात्म में कोई नई अनुभूति हो सकती है।