कार्तिक पूर्णिमा पर आजमाए ये टोटके, दूर होंगे जीवन के सभी दुख-दर्द

आज कार्तिक पूर्णिमा हैं जिसे देव दिवाली के तौर पर भी मनाया जाता हैं। आज के दिन भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का वध किया था और भगवान विष्णु ने मत्स्य भी लिया था। आज के दिन का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। इसलिए आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपके सभी दुःख-दर्द दूर करते हुए आपके जीवन को संवार सकते हैं। हम आपको कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले उन उपायों के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी सभी समस्याओं का निवारण करेंगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए

अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिकेय भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और उनसे अपनी मनोकामना व्यक्त करनी चाहिए। इससे आपके घर में खुशहाली और सुख-शांति भी आएगी।

खुशहाली के लिए

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बाधंना आपके घर में खुशहाली का रास्ता खोलेगा। घर के मंदिर में भी आम के पत्तों का तोरण लगाएं। साथ ही सुबह के समय भी भगवान विष्णु की पूजा कर धूप-दीप जलाएं। रात में चन्द्रदेव को जल और दूध अर्घ्य दें।

कार्यों में सफलता के लिए

स्नान बाद 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करें। साथ ही तिल और घी से भगवान विष्णु जी के निमित्त 108 आहुतियां दें। श्री विष्णु के अलावा बाकी सभी देवताओं के लिये भी एक-एक घी की आहुति दें और अंत में एक पूर्णाहुति देकर हवन पूर्ण करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं और दक्षिणा दे। ऐसा करने से सारे कार्य सफल होंगे और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलेगा।

सुख समृद्धि के लिए

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्यदेव और गूलर के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गूलर के पेड़ की उपासना करने और दीप दान करना चाहिए इससे पूरे परिवार की तरक्की का राह खुलती है।

भय दूर करने के लिए

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर पूजा करें और मंदिर जा कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले होने वाला भय या अनजाना भय दूर होता है।

अच्छी सेहत के लिए

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम को तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी और आपके परिवार की सेहत हमेशा अच्छी रहेगी और सेहत का वरदान मिलेगा।

दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ाने के लिए

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो चन्दन के टुकड़े लें और एक टुकड़ा मन्दिर में दान दें और दूसरा टुकड़ा भगवान विष्णु को समर्पित कर दें। ये उपाय आपके दांपत्य जीवन में प्रेम को बढ़ाएगा।