मेहनत के साथ-साथ करे शिव पुराण के इस उपाय को, धन से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

व्यक्ति को अपने जीवन में कई विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। खासकर धन संबंधी समस्याएं तो व्यक्ति के जीवन में आती ही रहती हैं। इन समस्याओ से उबरने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है ताकि आवश्यक धन एकत्रित कर सकें। लेकिन यह इतना आसान नहीं होता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं हमारे द्वारा बताया जा रहा हैं शिव पुराण का यह उपाय करने की। क्योंकि रोज रात को किया गया यह उपाय आपके जीवन की धन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करेगा। तो आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में।

पुराने समय से ही कई ऐसी परंपराएं प्रचलित हैं, जिनका पालन करने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इन प्रथाओं का पालन न करने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए एक परंपरा है कि प्रतिदिन रात्रि के समय शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। इस उपाय के पीछे एक प्राचीन कथा बताई गई है।

कथा के अनुसार प्राचीन काल में गुणनिधि नामक व्यक्ति बहुत गरीब था और वह भोजन की खोज में लगा हुआ था। इस खोज में रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी कमीज जलायी थी। रात्रि के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप से उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

इस कथा के अनुसार ही शाम के समय शिव मंदिर में दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: नियमित रूप से रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए। दीपक लगाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।