सावन के बुधवार किये गए ये उपाय करेंगे आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण

जिस तरह से भगवान शिव में असीम ऊर्जा का वास हैं, उसी तरह सावन का महीना आते ही, मानो ऐसा लगता हैं जैसे चारों ओर शिव की ऊर्जा फ़ैल गई हो। यह ऊर्जा जीवन में सकारात्मकता लेकर लाती हैं। इसलिए ही सावन के महीने को आध्यात्मिक रूप से बहुत अच्छा माना जाता हैं। इसी सावन के महीने में भगवान शिव और उनकी शक्ति दुर्गा का विवाह हुआ था। इसलिए आज हम आपको बुधवार को किया जाने वाला भगवान शिव और उनकी शक्ति दुर्गा का एक उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में।

उपाय : बुधवार सुबह नित्यकर्म से निवृत्त होकर शिवालय जाकर अथवा घर पर पारद शिवलिंग और माता दुर्गा के चित्र का विधिवत पंचोउपचार पूजन करें। गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें। चंदन की धूप जलाएं। देवी दुर्गा पर गोरोचन से तिलक करें। शिवलिंग पर चंदन चढ़ाएं। शिवलिंग का पंचामृत अभिषेक करें। पान के पत्ते पर लौंग लगाकर शिव और दुर्गा जी को अर्पित करें। शिव और दुर्गा पर मिश्री का भोग लगाएं। दुर्गा पर लाल फूल चढ़ाएं तथा शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं। बाएं हाथ में इलायची लेकर दाएं हाथ से रुद्राक्ष अथवा चंदन की माला से इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

"मंत्र: ॐ ह्रीं दुं दुर्गाय ब्रह्मरूपिणे नमः शिवाय।।"

जाप पूरा होने के बाद इस इलायची को हरे कपड़े में बांधकर रसोई घर अथवा भंडार घर में छुपाकर रख दें। इस उपाय से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। हर कार्य में सफलता मिलती है। जीवन से समस्याएं और संकट दूर होते है तथा जीवन में सुख शांति और समृद्धि आते है।