शुक्रवार के दिन करे ये काम जिनसे होंगी धन की वर्षा

शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी का होता है जिन्हे धन की देवी कहा जाता है। जिनकी कृपा बनी रहने से धन की कमी नहीं होती है। इस दिन कई लोग लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते है। धन कमाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है लेकिन उन कामो में सफल न हों पाने पर निराश हो जाते है। लेकिन इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर कामो को करेंगे तो आपके पास धन की कमी कभी नहीं हो पायेगी। धन की कमी होने का कारण है की आपका शुक्र का कमजोर होना, तो ऐसे में माँ लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए जिससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए तो आइये जानते है माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरिके के बारे में....

1. हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

2. घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे। इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

3. माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुडिया डालें। इससे धन लाभ का योग बनता है।

4. शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

5. शुक्रवार के दिन 11 छोटे आकार के नारियल लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर किचन के पूर्व स्थित कोने में बांध दें। ऐसा करने से आपके घर कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।