किसी भी काम की शुरुआत कब और किस समय करनी चाहिए एक बार पढ़ ले..

सही समय पर किया गया कार्य हमे सफलता तो दिलाता है और साथ ही घर में धन की कमी नही हो पाती है। किसी भी काम की शुरुआत के लिए कोई भी दिन बहुत ही शुभ होता है, परन्तु उसे करने के सही समय पता होना चाहिए, सही समय पर किया गया काम घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। तो आइये हम जानते है किसी भी काम की शुरुआत कब और किस समय पर करनी चाहिए...

# किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए उजाले दिन यानि की पूर्णिमा के बाद के सात दिन बहुत ही शुभ माने जाते है जिसमे सबसे अच्छी तिथि रहती है पूनम की दौज और चौथ जो की शास्त्रों के अनुसार बहुत ही शुभ रहते है। सभी अच्छे कामो की शुरुआत इन्ही दिनों से की जाती है।

# अमावस्या के बाद जो सात दिन आते है उन्हें अँधेरी कहा जाता है और ऐसा माना जाता है की इन दिनों में जो भी कार्य किया जाये वह शुभ नही होते है। निश्चित ही हमे असफलता मिलती है।

# सही समय पर कार्य को शुभ बनाने के लिए वार भी बहुत महत्वपूर्ण होते है जिनकी वजह से किसी भी कार्य की शुरुआत का होना बहुत ही शुभ रहता है। इन वारो में सबसे अच्छे दिन होते है रविवार, बुधवार और शुक्रवार। इन वारो से किसी भी कार्य की शुरुआत करना बहुत ही अच्छा होता है।

# समय का चौघडिया ही बहुत मायने रखता है। समय के अनुरूप भी किया गया कार्य भी सफलता दिलाता है। चोघडिये के अनुसार दिन में शुभ, लाभ, अमृत के चोघडिया में किये गए कार्य फलदायी होते है।