बुरे सपनों से चाहते है निदान तो अपनायें ये टोटके

अक्सर लोगो को रात में सोते समय कई तरह के सपने आते है, जिनमे से कुछ अच्छे सपने होते है तो कुछ बुरे सपने। अच्छे सपने से हमें ख़ुशी मिलती है, लेकिन बुरे सपने देख कर हम डर जाते है। इन सपनो की वजह से नींदों में हम पसीना पसीना हो जाते है। बुरे सपनो की वजह से हम खुलकर सो भी नहीं पाते है। इन बुरे सपनो की वजह से मन में डर सा बैठ जाता है की ऐसा सच में ही होगा लेकिन ये सच नहीं होता है। हमारे साथ दिनभर में जो भी बात होती है वही हमारे दिमाग में चलती रहती है जो नींद में बुरे या अच्छे सपने बन जाते है। इन बुरे सपनो से बचने के कई उपाय होते है तो आइये जानते इस बारे में......

1. रोज़ाना रात में सोते समय हनुमान चालीसा पाठ का एक बार जरूर करे, आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

2. बुरे सपनो को दूर करने के लिए अपने सिरहाने के नीचे एक पीपल की जड़ अथवा उसकी टहनी का छोटा सा टुकड़ा रखें। इससे बुरे सपने आना बंद हो जायेंगे।

3. उत्तर तथा पश्चिम दिशा में सिर करके सोना सही नहीं है। ऎसा करना शरीर के मैग्नेटिक ऊर्जा में बाधा आती है और दिमाग भी बेचैन रहता है। अक्सर इन दिशाओं में सिर करके सोने वाले चौंक कर उठ जाते हैं। सोते समय पूर्व दिशा में ही सोये ऐसे सोना फायदेमंद होता है।

4. सपने में यदि बार-बार नदी, झरना या पानी दिखाई दे तो यह पितृ दोष की वजह से हो सकता है। इसके लिए अमावस्या के दिन सफेद चावल, शक्कर और घी मिला कर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से आराम मिलता है।

5. घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने की वजह से भी बुरे सपने आने लगते है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह घर में सेंधा नमक मिले पानी का पौंछा लगाने से भी आराम मिलता है।