सावन मास में चढ़ाये इन चीज़ो को तो होंगे शिवजी प्रसन्न

सावन आते ही चारो तरफ बम बम भोले के जयकारे शुरू हो जाते है। प्रत्येक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा से भोले को प्रसन्न करने में लग जाता है। सावन के शुरू होते ही लोग दूर दूर से जल लाकर शिवजी का जलाभिषेक करते है। जलसे शीच कर वह अपनी मनोकामना को शिवजी तक पहुँचाते है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़े होती है जिनकी वजह से आप उन्हे और भी प्रसन्न कर सकते है। तो आइये जानते है उनको प्रसन्न करने के तरीको के बारे में....

1. गन्ने का रस

गन्ने का रस शिवजी को अतिप्रिय होता है और इसको उन्हें अर्पित करने से सभी सुखो को प्राप्त किया आज सकता है।

2. चन्दन

चन्दन का लेप से शिवजी सदैव ही शांत रहते है। और इसे चढाने से व्यक्तित्व आकर्षित होता है और समाज में उसका मान सम्मान बढ़ता है।

3. गेहूं

शिवजी को गेहूं चढ़ने से निसंतान स्त्री को संतान की प्राप्ति होती है।

4. कच्चे चावल

कच्चे चावल को चढाने से धन लाभ होता है।

5. केसर

केसर अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहता है और मनचाहा साथी मिल सकता है।

6. इत्र

शिवजी को इत्र चढाने से मन पवित्र रहता है और घर में भी पवित्रता का वास होता है।