Rakhi Special 2019: शुभ मुर्हूत में बांधी गई राखी पहुंचाती है विशेष लाभ, जानें कब है उचित समय

रक्षाबंधन का त्यौंहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं जो कि आज हैं। आज के दिन सभी बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेते हुए यह त्यौंहार मनाती हैं। यह त्यौंहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती प्रदान करने वाला होता है। ऐसे में जरूरी हैं कि रक्षाबंधन का त्यौंहार अर्थात राखी बांधने का समय मुर्हूत के अनुसार हो क्योंकि शुभ मुर्हूत में बांधी गई राखी विशेष लाभ पहुंचाती है। इसलिए आज हम आपको राखी बांधने के शुभ मुर्हूत की जानकारी देने जा रहे है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

- राखी बांधने का समय: 15 अगस्‍त 2019 को सुबह 05 बजकर 50 मिनट से सायंकाल 6 बजे तक है।
- अभिजीत मुहूर्त - दिन में 11:59 से 12:51 तक
- अमृत काल पूर्णिमा में - 11:57 am से सायंकाल 06 बजे तक
- विजय मुहूर्त - 02:38 pm से 03:28 pm

अभिजीत मुहूर्त में किया गया कार्य सदैव सफल होता है। विजय मुहूर्त में यदि बहनें भाई को राखी बांधती हैं तो भाई जीवन में सदैव विजय प्राप्त करता है। अमृत काल में जीवन में यश, प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

राखी बांधते वक्‍त करें इन मंत्रों का जाप
येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥