सावन स्पेशल : पैसों की कमी दूर करेगा शुक्रवार को किया गया यह उपाय

सावन का महीना सोमवार के लिए तो विशेष माना ही जाता हैं, लेकिन इसी के साथ ही शुक्रवार का दिन भी सावन के दिनों में विशेष फलदायी होता है। शुक्रवार का दिन माता पार्वती को समर्पित होता हैं। माँ पार्वती भी माँ लक्ष्मी का ही रूप हैं। सावन के इस महीने में शुक्रवार को विधि-विधान पूर्वक पूजा कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता हैं। आज हम आपको सावन के शुक्रवार को किए जाने वाले उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि माँ लक्ष्मी आप पर कृपा बनाए और पैसों की कमी को दूर करें। तो आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में।

श्रावण मास के शुक्रवार पर धन लक्ष्मी के पूजन का बड़ा महत्व है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने हेतु श्रावण मास में भक्तगण अनेकों प्रकार से पूजन करते हैं। देवी लक्ष्मी किए गए विधिवत पूजन से जल्दी प्रसन्न होती हैं व प्रसन्न होकर भक्तों की इच्छा पूर्ण करती हैं। श्रावण मास के समस्त शुक्रवार व्रत करने से पूरे साल भर घर परिवार धन धान्य से भरा रहता है।

इस दिन प्रसाद के रूप में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ, चंदन, बिल्वगिरि, कमलगट्टा, धूप, दीप और दक्षिणा के साथ लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है। रात्रिकाल में घी व कपूर सहित धूप की आरती करके लक्ष्मी का गुणगान किया जाता है। सदगृहस्थ नौकरी पेशा या व्यापारी को श्रावण शुक्रवार व्रत करने से धन धान्य और लक्ष्मी की वृद्धि होती है।