सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए घर में लाए ये 5 चीजे

श्रावण का पवित्र महीना चल रहा हैं और सभी भक्तगण शिव की पूजा करके उनको प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। ताकि भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा हम पर बनाए रखें और हमारे जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हुए, हमें मनवांछित फल प्रदान करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा-पाठ के अलावा भी भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती हैं। जी हाँ, मान्यता है कि सावन के दिनों में कुछ चीजों को घर में लाने से शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* रुद्राक्ष

सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने के लिए सावन के पहले दिन असली रुद्राक्ष खरीदकर घर में रखने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। फिर इसे चांदी में गढ़वाकर पहनें तो अत्यंत शुभ होगा और सौभाग्य बढ़ाने वाला होगा।

* जल पात्र

सावन के महीने में जो भक्त भगवान शिव को जल और विल्बपत्र अर्पण करता है। वह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पहले दिन आप चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाना अत्यंत शुभ होता है। इस पात्र में जल भरकर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

* चांदी का चंद्र या मोती

माना जाता है कि भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में यदि कोई भक्त सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा खरीदता है तो उसके लिए तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

* चांदी का विल्बपत्र

सावन में सभी लोग शिवलिंग पर विल्बपत्र अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शुद्ध और अंखडित विल्बपत्र मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चांदी का विल्बपत्र के साथ भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ होता है।

* चांदी का चांद

भगवान शिव के मस्तक पर चांद सुशोभित है। ऐसे में आप सावन के पहले दिन चांदी का चांद ला सकते हैं। इससे चंद्रमा शांत होता है और मन मजबूत होता है।