किचन से जुडी ये चीजें बनती है दरिद्रता का कारण, ध्यान रखना बेहद जरूरी

सभी को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं और घर का हर हिस्सा अपना विशेष महत्व रखता हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए उनका किचन बहुत मायने रखता हैं। किचन से पूरे घर की सुख-समृद्धि और सेहत जुडी हुई होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में किचन का भी बड़ा महत्व होता हैं। जी हाँ, किचन में वास्तुदोष होने पर पूरे घर की सुख-शांति पर प्रभाव पड़ता हैं। इसलिए आज हम आपको किचन में जुड़े कुछ वास्तु बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

* किचन में भूलकर भी मंदिर नहीं बनवाया जाना चाहिए। जिस घर के किचन में मंदिर होता है वहां पर हमेशा तनाव बना रहता है।

* किचन और बाथरूम का एक सीध में होना अशुभ माना जाता है। इससे घर पर नकारात्मकता पैदा होती है। जिसके कारण से घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता है।

* घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने किचन नहीं होना चाहिए। वास्तुशास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।

* कभी भी किचन में बिना नहाए प्रवेश नहीं करना चाहिए वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।

* घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए हमेशा भोजन का पहला हिस्सा भगवान और गाय को समर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष में कमी आती है।