सावन के मंगलवार इन चीजों की खरीददारी पड़ सकती है भारी, बनती है जीवन में दुर्भाग्य का कारण

सावन का महीना जिस तरह भगवान शिव की पूजा-पाठ के लिए जाना जाता है, उसी तरह इस महीने में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता हैं। आज सावन का मंगलवार हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दिन कुछ चीजों की खरीददारी आपके जीवन में दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। जी हाँ, इसलिए जरूरी है कि सावन का मंगलवार उन चीजों की खरीददारी से बचें जो आपके दुखों का कारण बने। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

* काले रंग के वस्त्र न तो खरीदें और न ही धारण करें।

* लोहे का सामान न खरीदें। कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में जंग लगा लोहे का सामान न रखें। नियमित जंग लगे सामान पर सरसों का तेल लगाते रहें। घर की छत पर लोहे का सामान न रखें। पूर्वजों दवारा दिए गए किसी सामान में जंग लग जाए तो उसे मिट्टी के तेल से साफ करें।

* नेल कटर, कैंची, छुरी, धार वाली चीजें और स्टील के बर्तन न खरीदें।

* मछली खरीदने और खाने से व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहता है।

* मांस नहीं खरीदना चाहिए, इसका सेवन करने से व्यक्ति के कुटुंब का क्षय होता है।

* मदिरा से दूर रहें। शराब पीने से व्यक्तु अत्यधिक क्रोधी बनता हैै जिससे उससे अपराध होते हैं।

* न तो घर में हवन करें और न सामग्री खरीदें।