वास्तु से जुड़ी इन 10 बातों का सदैव रखें ध्यान, जीवन में आएगी आर्थिक संपन्नता

हर व्यक्ति को अपने जीवन से आस होती हैं कि वह सफलता को प्राप्त करें और उसके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी ना आए। इसके लिए व्यक्ति को अपने जीवन में मेहनत के साथ वास्तु उपायों की भी जरूरत होती हैं। जी हाँ, वास्तु संगत जीवन हमेशा खुशियाँ ही लेकर आता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी बातों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें हमेशा ध्यान में रखकर आप आर्थिक संपन्नता को प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

- घर की उत्तर दिशा की दिवारों का रंग नीला होना चाहिए।

- पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।

- पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें।

- सजावटी सामानों में एक्वेरियम को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

- कुबेर की दिशा होने के कारण उत्तर में तिजोरी रखनी चाहिए।

- उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से संपत्ति लाभ होता है।

- उत्तर दिशा में कांच का बड़ा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डाल दें।

- पूर्व-उत्तर कोने में गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति रखकर पूजा करें।

- घर के पूर्व-उत्तर कोने में गंदगी न रखें।

- उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाएं।