घर में सकारात्मक ऊर्जा लातें है ये वास्तु टिप्स

किसी भी घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के लिए उस घर के वास्तु को उत्तरदायी माना जाता हैं। क्योंकि अगर घर में वास्तु दोष है तो नकारात्मक शक्तियों का घर में आगमन होता हैं और घर में कलह का वातावरण बनता हैं। इसलिए जरूरी है की घर के वास्तु दोष को दूर कर सकारात्मकता लाइ जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर से नकारात्मकता को दूर रखते हैं और सकारात्मकता लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में।

* घर के बाहर रोशनी का इंतजाम जरूर करें। भले ही बल्ब या ट्यूबलाइट लगाएं, पर अंधेरा होते ही उसे जला कर रखें।

* अक्सर हम सभी घर के बाहर नेमप्लेट लगाते हैं और उसे लगा कर भूल जाते हैं। ऐसी गलती न करें। वास्तु के अनुसार नेमप्लेट जितनी साफ और चमकदार होगी नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से उतनी ही दूर रहेगी।

* अगर आपके घर के बाहर भी शू रैग, साइकिल, स्कूटर, कार वगैरह रखे या पार्क होते हैं, तो कोशिश करें कि ये मेन डोर से हट कर हों।

* याद हो तो पुराने जमाने में घर के मुख्य द्वार को झालरों से सजाया जाता था। यह घर की खूबसूरती के साथ ही वास्तु के हिसाब से भी अच्छा है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

* मेन डोर के बाहरी ओर दीवार पर पाकुआ दर्पण स्थापित करें।

* आप चाहें तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए विंड बेल्स लगाएं।

* मुख्य द्वार पर क्रिस्टल बॉल लटकाएं। इसके अलावा आप मेन डोर पर लाल रंग का फीता बांधने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

* वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने किसी दीवार, पेड या किसी भी तरह की छाया नहीं होनी चाहिए।

* कई बार सब कुछ ठीक होने के बावजूद वास्तु दोष के कारण परेशानियां सामने आती हैं। इसी तरह मुख्य द्वार अगर घर के बीचों-बीच होता है तो कलह का संकेत है।

* कई बार हम सजावट के लिए घर के बाहर या मुख्य द्वार पर किसी तरह की बेल-पौधे लगा लेते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है।