करवा चौथ की पूजा में जरूरी है ये चीजें, थाली में करें इन्हें शामिल

त्यौंहार का सीजन चल रहा हैं और अभी आने वाले दिनों में इसमें सुहागिन का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ भी आने वाला हा जो कि 17 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ (Karwa Chauth ) व्रत रखा जाता है। यह व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि करवा चौथ व्रत की पूजा में किसी चीज की कमी ना रह जाए ताकि पूजा का पूर्ण लाभ मिल सकें। तो आइये आज हम बताते हैं आपको उन चीजों के बारे में जो करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली में जरूर होनी चाहिए।

- सबसे पहले करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा माता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर (Picture) होना चाहिए।

- करवा चौथ व्रत में सींक का होना बहुत जरूर होता है। करवा माता की तस्वीर के अलावा सींक भी माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सींक का करवा चौथ की पूजा में विशेष महत्व होता है।

- बिना करवा के करवा चौथ की पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। करवा नदी का प्रतीक माना जाता है।

- करवा चौथ में पूजा में छलनी का होना भी जरूरी होता है। व्रत में महिलाएं अपने पति के चेहरे को छलनी से देखती हैं।

- बिना दीपक (Lamp) के कोई भी व्रत या पूजा पूरी नहीं हो सकती। करवा पूजा में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है।

- पूजा की थाली में फल, फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए। इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है।