ये संकेत दर्शाते हैं शनि देव की नाराजगी, जानें और रहें सावधान

आज शनिवार का दिन हैं जो की शनिदेव को समर्पित होता हैं। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जो की व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल प्रदान करते है। ऐसे में अगर व्यक्ति पर शनि की अशुभ छाया पड़ जाती हैं तो व्यक्ति का जीवन परेशानियों और संकटों से भर जाता हैं। क्या आप जानते हैं की शनि की अशुभ छाया पड़ने से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं जिन्हें जानकर सावधान हुआ जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो शनि की नाराजगी दर्शाते हैं।

- काली बिल्लियों का आपके घर के आस-पास रहना भी शनि के अशुभ छाया का संकेत होता है और आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ने वाली है।

- अचानक ही घर और दफ्तर में जब लड़ाई-झगड़ें बढ़ने शुरू होने लगे तो समझ जाइए आपके ऊपर शनि की बुरी नजर पड़ने वाली है।

- अगर शनिदेव आपके ऊपर बुरी नजर डालने वाले हैं तो इसका पहला संकेत आपके घर की दीवारों पर पीपल के पौधे उगने शुरू हो जाते हैं।

- साफ सफाई के बावजूद बार-बार मकड़ियां घर के कोनों में अपना जाल बनने लगे तो समझिए भगवान शनि देव की आपके ऊपर काली छाया पड़ने वाली है।

- चींटियों का आना भी शनि के अशुभ प्रभाव के बारे में हमें संकेत देता है कि शनिदेव उस व्यक्ति से नाराज होने वाले हैं।