हथेली में स्थित ये योग दर्शाते हैं सरकारी नौकरी, जानें और लगाए इसका पता

आज के समय में देश के करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की आस में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कई युवा तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने कई साल तैयारी में लगा दिए लेकिन अभी तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। वो कहते हैं ना किस्मत में लिखा कौन टाल सकता हैं। जी हाँ, हो सकता हैं उनके लिए किस्मत ने कहीं ओर सफलता की राह तय कर रखी हो। क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा ज्ञान की मदद से भी यह जाना जा सकता हैं कि आपकी किस्मत में सरकारी नौकरी है या नहीं। आज हम आपके लिए उन संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो सरकारी नौकरी को दर्शाते हैं।

सूर्य पर्वत और सरकारी नौकरी
हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

सूर्य पर्वत और भाग्यरेखा के शुभ संकेत
भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं।

गुरु पर्वत और सरकारी नौकरी
हथेली पर गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।

गुरु पर्वत और भाग्यरेखा का संबंध
अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है।