शनिवार को ना करें ये 7 काम, करना पड़ता हैं शनिदेव के क्रोध का सामना

शनिवार अर्थात शनिदेव का दिन। जी हाँ, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता हैं और इस दिन किए गए कार्यों का सीधा प्रभाव शनिदेव के आशीर्वाद से जुड़ा होता है। आज के दिन सभी भक्तगण शनिदेव को तेल चढ़ाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिवार के दिन किए गए कुछ काम आपको शनिदेव के क्रोध का शिकार भी बन सकते है। आज हम आपको उन कार्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं किये जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

काले तिल
काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निषेध माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।

तेल
किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।

मसूर
शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

मांसाहार
शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

शराब
शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं।

लोहा
लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवार के दिन लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।

काली वस्तुएं
शनिवार के दिन काली वस्तुएं, काले वस्त्र आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन इन वस्तुओं का दान करना श्रेष्ठ होता है।