आपके घर में सकारात्मकता लाएंगे ये पौधे, वास्तु में बताया गया हैं महत्व

किसी भी घर में जहां बगीचा होता हैं तो वहां का वातावरण शांत और ठंडक प्रदान करने वाला होता हैं। ये पौधे घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खूबसूरत पौधे घर की सकारात्मकता को भी बढ़ाने का कम करते हैं। जी हाँ, वास्तु में पौधों का बहुत महत्व बताया गया हैं जो कि घर में पाजिटिविटी लाते हुए खुशियों की बौछार करते हैं। तो आइये जानते हैं घर में पौधे लगाते समय आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

- महकता हुआ गुलाब का पौधा ना सिर्फ पॉजिटिविटी लाता है बल्कि इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही यह कपल्स में प्यार भी बढ़ाता है।

- तुलसी घर में लगाने से घर में कीटाणु और नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसकी महक में पाएं जाने वाले एस्ट्रोन मानसिक संतुलन को बनाएं रखते हैं और वातावरण स्वच्छ रहता है। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से बरकत आती है।

- तुलसी की तरह हल्दी का पौधा भी एक वरदान है। इसको घर में लगाने से एक तो मक्खी-मच्छर नहीं आते दूसरा नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।

- अशोक पेड़ के नाम से ही पता चलता है कि यह घर से शोक को दूर करके प्रसन्नता लाने का काम करता है। जिस भी घर में यह पेड़ लगा होता है वहां पर सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम भी बना रहता है।

- गुड़हल के पौधे में लाल रंग के फूल से बहुत ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी निकलती है, जो महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। अगर इसमें लाल फूल आते हैं तो आपके जीवन पर सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा पड़ता है। इसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

- बांस का पौधा घर में लगाने से तरक्की के साथ सुख-समृद्धि भी आती है। इसकी साथ बांस का पौधा लगाने से हमेशा पैसों की बरकत बनी रहती है और साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

- पपर्ल और सफेद सदाबहार पौधे ये दोनों दोनों पौधें ही घर के लिए शुभ होते हैं। इसे हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। खास बात तो यह है कि आप इसे किसी भी डायरेक्शन में लगा सकते हैं। यह पौधे घर में सुख-समृद्धि लाने के साथ आर्थिक तंगी भी दूर करते हैं।