घर की खूबसूरती बढाने के चक्कर में भूल कर भी ना लगाये ये तस्वीरें

घर एक ऐसी जगह है जहां व्यक्ति सभी चीजें अपनी मन-मुताबिक करना चाहता हैं। वह चाहता है कि उसका घर खूबसूरत दिखे उसके लिए वो दीवारों पर अलग-अलग तरह की तस्वीरें लगाता हैं। लेकिन कभी-कभी ये तस्वीरें उसके घर की सुख-शांति के विनाश का कारण भी बन जाती हैं। क्योंकि वास्तु के अनुसार कुछ तस्वीरें ऐसी होती है जो घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं। इसलिए इन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। आइये जानते हैं कौनसी है वो तस्वीरें जो बनती हैं घर में कलह का कारण।

* अपने घर में महाभारत के युद्ध का तस्वीर न लगाएं इससे आपके घर में दांपत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपके घर में परिवारिक कलह होती रहेगी।

* अपने घर में किसी की कब्र या समाधि का चित्र नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करना परिवार के लिए लाभदायक नहीं होता है।

* कई लोग घर में हिंसा वाली तस्वीरें, जैसे शिकार करते हुए जानवर या लड़ते हुए जानवर की तस्वीरें और पेंटिंग लगा देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीरें परिवार के सदस्यों में तनाव उत्पन्न करती हैं और घर में कहल का वातावरण बनता है।

* कभी भी रोते हुए बच्चे की तस्वीर दीवार पर न लगाएं। इससे घर में निराशा आती है साथ ही घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

* घर में कुछ जानवर जैसे बंदर सर्प उल्लू गिद्ध कबूतर कौवा बाघ आदि की तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा आती है और बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।

* घर में डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

* अक्सर लोग घर में खूबसूरत झरने और पानी की तस्वीर लगाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरों से धन भी बिखर यानि फालतू खर्च हो सकता है।

* भूलकर भी घर में भगवान शिव के तांडव नृत्य की तस्वीर न लगाएं। नटराज की तस्वीर विनाश का सूचक है इससे परिवार का आर्थिक विकास रुक जाता है।

* घर में डूबते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है इसको लगाने से आप उन्नति की जगह गर्त में चले जाएंगे अर्थात आप को नुकसान होगा।