हथेली पर बने ये तिल देते है बर्बादी का संकेत, जानें और रहें सतर्क

हस्तरेखा ज्ञान के बारे में तो सभी जानते हैं कि किस तरह हाथों की रेखाओं से व्यक्ति की किस्मत और भाग्य का पता लगाया जा सकता हैं। लेकिन इसी के साथ ही सामुद्रिक ज्ञान भी होता हैं जो व्यक्ति की शारीरिक संरचना से उनके भाग्य को दर्शाने का काम करता हैं। इस कड़ी में आज हम आपके लिए हथेली में उपस्थित उन तिल की जानकारी लेकर आए हैं जो व्यक्ति की बर्बादी को दर्शाते हैं। तो आइये जानें इसके बारे में और सतर्कता बरतें।

शनि पर्वत पर तिल
शनि पर्वत मिडिल फिंगर के नीचे बना होता है। इस स्थान पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन लोगों की हथेली पर इस जगह तिल बना होता है उनको हमेशा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती है।

सूर्य पर्वत पर तिल
सूर्य पर्वत रिंग फिंगर के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं। इस जगह पर तिल का होना मान-सम्मान में कमी को बताता है।

बुध पर्वत पर तिल
बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है। यहां पर कोई तिल हो तो व्यक्ति को अचानक धन का नुकसान होता है।

शुक्र पर्वत पर तिल
शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर तिल हो तो वह व्यक्ति नकारात्मक सोच वाला होता है।

चंद्र पर्वत पर तिल
चंद्र पर्वत शुक्र पर्वत के सामने दूसरी तरफ होता है। जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है उनके विवाह में तमाम तरह की अड़चने आती हैं।

गुरु पर्वत पर तिल
गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे बना हुआ होता है। गुरु पर्वत पर अगर कोई तिल बना हुआ होता है तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलता है। ऐसे लोगों को कई बार असफलता का स्वाद चखने को मिलता है।