तिजोरी से जुड़ी ये गलतियां बना रही आपको कंगाल, जानें और रहें सावधान

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति की काफी मेहनत के बाद कमाया हुआ पैसा घर में टिक नहीं पाता हैं और अनायास ही खर्च हो जाता है जो कि व्यक्ति को निराशा की ओर ले जाता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है इसके कारणों का पता लगाने की। वास्तु के अनुसार कई बार व्यक्ति से जाने-अनजाने में हुई कुछ गलतियां उनकी कंगाली का कारण बनती हैं। आज हम आपको तिजोरी से जुड़ी कुछ गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको पैसों की किल्लत रहती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

तिजोरी के ऊपर ना रखें कोई सामान

वास्‍तु कहता है कि तिजोरी के ऊपर किसी भी तरह का बोझ न रखें। यह धन हानि कराता है। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा।

गंदे हाथों से न छुएं

तिजोरी को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। धन रखते या फिर निकालते समय हाथ-पैर जरूर साफ करें। साथ ही ध्यान रखें कि आपने जूते और चप्‍पल न पहने हों। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और पैसों की किल्लत नहीं होती।

गलत दिशा में रखी तिजोरी

तिजोरी, कुबेर का प्रतीक होती है। वास्तु के अनुसार इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तिजोरी के सामने वॉशरूम या फिर किसी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा तो अभी उसकी स्थिति बदल दें।

तिजोरी को ना रखें खाली

वास्तुशास्त्र कहता है कि कभी भी तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए। इससे घर में धन नहीं टिकता। धन के अलावा आप अपनी तिजोरी या अलमारी में चांदी का सिक्का, हल्दी की गांठ या दालचीनी की छाल रख सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है।