मानसिक तनाव की वजह बनते हैं घर के आस-पास ये वास्तु दोष

आज के समय में हर तीसरा इंसान डिप्रेशन या तनाव का शिकार हैं। इसकी कई वजह हो सकती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को बेवजह ही तनाव होता हैं और उसका कारण बनता हैं घर में उपस्थित वास्तुदोष। जी हां, व्यक्ति के तनाव का संबंध वास्तुदोष से भी होता हैं। कई बार घर के आस-पास का माहौल या कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके मानसिक तनाव का कारण बनती हैं।

एकांत जगह

मानसिक शांति पाने के लिए कभी भी घर किसी एकांत जगह पर न बनवाएं। अकेलापन भी आपके मन को उदास करता है। घर हमेशा शहर के बीचो-बीच बनवाना चाहिए ताकि लोगों से मेलजोल बना रहे।

जुआ घर

ध्यान रखें कभी भी अपना सपनों का घर जुआ खाना और मांस-मछली की दुकान के पास न बनवाएं। ये सब चीजें जहां सामाजिक तौर पर अवैध मानी जाती हैं, वहीं इनका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। ऐसी जगहों पर रहने से परिवार के बच्चों पर बुरा असर डलता है। ऐसी जगहें जीवन में कभी भी शांति नहीं आने देती।

चौराहे के पास घऱ

घर के अंदर और बाहर का वातावरण व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। ऐसे में ध्यान रखें कि घर खरीदते वक्त या फिर बनवाते घर के पास कोई चौराहा न हो, ऐसा होने से घर में वास्तु दोष पैदा होते हैं। चौराहे के पास बने घर में रहने से जीवन में वास्तु दोष पैदा होते हैं।