जीवन की हर परेशानी को दूर करेंगे रोटी से जुड़े ये चमत्कारी उपाय

हर इंसान अपना पेट भरने के लिए रोटी का सेवन करता है और दो वक्त की रोटी के लिए ही मेहनत करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में बनी यह रोटी भी आपके जीवन में सफलता और सम्पन्नता का कारण बनती हैं। ज्योतिष में रोटी के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो ग्रहदोष दूर कर आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं रोटी के इन उपायों के बारे में।

दिन की पहली रोटी का उपाय

खाना बनाते समय पहला रोटी बनाकर उसे देस घी लगाकर चार टुकड़ों में काट लें। फिर उन चारों टुकड़ों पर खीर, चीनी या गुड़ रखें। इसके बाद इन चारों टुकड़ों गाय, कुत्ते, कौवे और किसी भिखारी को दें। ऐसा करने से अलग-अगल शुभ फल की प्राप्ति होती है जैसा कि गाय को खिलाई रोटी पितृदोष दूर होता है, कुत्ते को रोटी खिलाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है, कौवे को खिलाई रोटी से पितृदोष और कालसर्प दोष के दोष से बचा जा सकता है। इसके साथ ही आखिरी रोटी किसी गरीब या भूखे को देने से आर्थिक समस्या दूर हो सभी कामों में सफलता मिलता है।

दोपहर के समय की रोटी

दोपहर के वक्त रोटी बनाने के बाद पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। साथ ही कोशिश करें कि खुद भोजन करने से पहले उन्हें ये रोटी खिलाए। अगर कहीं ऐसा न हो पाएं तो उसे रख लें और बाद में उन्हें खिला दें। इससे घर- परिवार में सुख-शांति, समृद्धि का वास होता है। घर का वातावरण शुद्ध हो पॉजीटिव एनर्जी का संचार होता है। अगर कहीं पति-पत्नि में लड़ाई-झगड़े चल रहें है वो भी दूर हो जाएंगे।

रात की अंतिम रोटी का उपाय

रात को अंतिम रोटी बनाने पर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले रंग के कुत्ते को डाल दें। अगर काला कुत्ता न मिलें तो किसी दूसरे कुत्ते को खिला सकते है। ऐसा करने से शनि, राहु व केतु के दोष दूर होते है। सभी बिगड़े काम पूरे होते है।