शनिदेव और हनुमानजी की कृपा दिलाएंगे शनिवार को किए गए ये उपाय

आज शनिवार का दिन हैं जो कि शनिदेव को समर्पित माना जाता हैं और उनकी पूजा की जाती हैं। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता हैं जिनकी कुदृष्टि आपके जीवन में परेशानियां ला सकती हैं। ऐसे में शनिदेव की असीम कृपा पाने के लिए भक्तगण शनिवार के दिन उनका पूजन करते है। इसी के साथ ही आज हनुमान जी की पूजा भी की जाती हैं जो कि शनिदेव और हनुमान जी दोनों का आशीर्वाद दिलाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शनिदेव और हनुमानजी की कृपा प्राप्त होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पीपल के पेड़ की करें परिक्रमा

शनिवार के दिन शनिदेव का सच्चे मन से नाम लेने से उनकी असीम कृपा मिलती है। ऐसे में जिन लोगों पर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही हो उन्हें हर शनिवार पीपल के पेड़ को स्पर्श कर उसकी 7 परिक्रमा करनी चाहिए। इसके साथ ही शनिदेव के ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का नियंत्रण जाप करना चाहिए। इस तरह सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करने से वे जल्द ही अपने भक्तों पर कृपा कर साढ़ेसाती और ढैय्या को खत्म कर देते है।

हनुमान जी करें पूजा

माना जाता है कि हनुमान जी ने शनिदेव को रावण की कैद से मुक्त करवाया था। ऐसे में शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने और उनकी चालीसा पढ़ने से शनिदेव प्रसन्न होते है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता हैं।

मछलियों को डालें दाना

वैसे तो हर जीव- जंतु को भोजन खिलाना चाहिए। मगर खास शनिवार के दिन मछलियों को दाना और चींटियों को आटा डालने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

शनिदेव को चढ़ाए तेल

हर शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना और भगवान हनुमान जी के आगे तेल का दीपक जलाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।

इन चीजों का करें दान

वास्तु के अनुसार शनिवार के दिन काली चीज जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने आदि चीजों का दान करने से शनि देव व हनुमानजी की असीम कृपा मिलती हैं। जीवन में चल रही परेशानियों का हल हो मन शांत व खुश होता है।