बुधवार के दिन भगवान गणेश जी करें प्रसन्न, इन उपायों की मदद से

भगवाना श्री गणेश के लिए कहा जाता है कि वे दुखहर्ता है जो भक्तों के दुखों को हरके उनको खुशियाँ प्रदान करते हैं और भक्तों की हर मन्नत कू पूरी करते हैं। बस जरूरत है तो बस भक्तों द्वारा सच्चे मन से की गई भक्ति की। भक्त द्वारा सच्चे मन से की गई भक्ति को भगवान गणेश स्वीकार करते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो बुधवार के दिन किये जाते हैं और भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करेंगे। तो आइये जानते हैं बुधवार के दिन किये जाने वाले वे उपाय जो करेंगे श्री गणेश को प्रसन्न।

* बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं अौर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

* अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं और कम नहीं हो रही है तो आप बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर भगवान श्रीगणेश से परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी।

* बुधवार के दिन श्रीगणेश मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। इसके साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। उसके बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं और सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी और गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

* बुधवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके निवृत होकर एक कांसे की थाली लेंवे। थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर नजदीक के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। इससे आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी।

* शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान भी बताया गया है। बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है।