रविवार के इन उपायों से मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद

रोज सुबह सूर्यदेव का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता हैं। लेकिन रविवार के दिन की गई सूर्यदेव की पूजा और उपाय आपको सौभाग्य प्राप्त करवाते हैं। मान्यताओं के आधार पर यदि सूर्य देव के कुछ उपाय किए जाए तो लाभ प्राप्ति होती है। सूर्यदेव नौकरी में उच्च पद और प्रतिष्ठा हासिल करने का आशीर्वाद देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

- रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भर कर अपने सिरहाने रखें फिर सोमवार को सूर्योदय से पहले उठें और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। सात या 11 रविवार यह उपाय करने से धन धान्य की वृद्धि होती है।

- रविवार के दिन तांबे के बर्तन या घी का दान करना चाहिए।

- रविवार के दिन आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना अच्छा होता है। इसके साथ ही नेत्रोपनिषद का पाठ करने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है।

- तांबे के लोटे में जल भर कर, इसमें थोड़े फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। यह उपाय स्वास्थ्य और नौकरी-व्यवसाय को ठीक रखने में मदद करता है।

- किसी भी सूर्य मंत्र का 21 बार जाप करें।

- रविवार के दिन लाल वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा दान करें।

- इसके अलाव माणिक्य, गुड़, कमल-फूल, लाल-वस्त्र, लाल-चंदन, तांबा, स्वर्ण सभी वस्तुएं एवं दक्षिणा रविवार के दिन दान करें।

- मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नम: का जाप करें। सूर्य देव के इस मंत्र से समस्त परेशानियां दूर होती है।