सपने में दिखाई दे ये 5 चीजें, समझो बजने वाली है आपकी शहनाई

हर इंसान रात को सोने के बाद सपने तो देखता ही है। लेकिन कई सपने ऐसे होते हैं जो जहन में बस जाते हैं। ऐसे सपनों का कुछ महत्व होता हैं। जी हां, हमें दिखाई देने वाले सपनों का कुछ अर्थ होता हैं जो कि हमारी जिन्दगी से जुड़ा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सपनों की जानकारी लेकर आए हैं जो आने वाले समय में आपकी शादी के संकेत देते हैं। तो आइये जानते हैं उन सपनों के बारे में।

- सपने में मोर पंख या बांसुरी देखना शीघ्र उत्तम परिणय सूत्र में बंधने की निशानी है।

- सपने में यदि कोई युवती अपने प्रेमी या किसी युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दे तो यह समझे कि शीघ्र उसके घर शहनाई बजने वाली है।

- सपने में कशीदाकारी हुए कपड़े या वस्त्र को देखने पर सुंदर एवं सुशील स्त्री की प्राप्ति हो सकती है।

- सपने में सोने के आभूषण उपहार में मिले तो समझें कि शीघ्र शादी होने जा रही है।

- प्रेमी युगल स्वप्न में यदि अपने आपको बगीचे में घूमता हुआ देखे तो प्रेम-प्रसंग में शीघ्र सफलता मिलती है।