सावन स्पेशल : इन बदलावों से लाए घर में सुख-शांति

हर व्यक्ति अपने घर-परिवार की सुख-शांति के लिए खूब मेहनत करता हैं और भगवान से प्रार्थना करता हैं कि बिना किसी परेशानी के जीवन व्यतीत हो। लेकिन कई बार घर में फैली नकारात्मकता के चलते अशांति हो जाती हैं और कलह का वातावरण बन जाता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए शिव का अतिप्रिय सावन का महीना उचित हैं। सावन के इस महीने में वास्तु के कुछ बदलाव करने से भगवान शिव की असीम कृपा मिलने के साथ सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

शिव परिवार की तस्वीर

जिस घर में लड़ाई-झगड़े होते है वहां कभी भी भगवान का वास नहीं होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए घर पर शिव परिवार की तस्वीर लगाना काफी शुभफलदाई होता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है। साथ ही इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

रुद्राष्टकम का पाठ

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती है।

गंगाजल से छिड़काव

अगर घर का वास्तु खराब हो तो घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े, कलह-कलेश का माहौल बना रहता है। ऐसे में रोजाना पूजा-पाठ करने के बाद पूरे घर में खासतौर पर घर के कोनों में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर हो घर में पॉजीटिव एनर्जी फैलती है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों में चल रहें मनमुटाव दूर होने में मदद मिलती है।

बिल्व का पौधा

भगवान को बिल्व अतिप्रिय होने से इस महीने घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पौधा लगाना अति शुभ माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना इसपर जल चढ़ाने और घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।