घर की खुशहाली छीनने का काम करती हैं ये 8 चीजें, बना सकती हैं कंगाल

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं जिसमें बताई गई बातें जीवन को परेशानियों से मुक्त करती हैं और खुशियों का आगमन करती हैं। वास्तु में घर में राखी चीजों का विशेष महत्व बताया गया हैं जो कि ऊर्जा उत्पन्न करते हैं जिसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ता हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ विशेष चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों के होने से घर में कई तरह की परेशानियों का आगमन होता हैं और ये आपको कंगाल भी बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए।

- वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर में रुकी या खराब घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब या रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फटे-पुराने कपडे हैं तो उन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। नियमानुसार, घर में फटे-पुराने कपड़े शुक्र ग्रह को कमजोर करते हैं जो धन-वैभव और समृद्धि के कारक हैं। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए साफ-सुधरे और एकदम प्रेस किए हुए कपड़े पहनना चाहिए।

- अगर आपके घर में टूट हुआ फर्नीचर है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा का कारक है। यह घर में आर्थिक तंगी के साथ साथ वैवाहिक जीवन में परेशानियां लाता हैं।

- वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर में कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें। घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। इसके कारण घर की तरक्की रुक जाती है और घर में कलह होने लगती है।

- वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का टूटा हुआ कांच हो तो उसे तुरंत हटा निकाल दें। टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रबल होती है जिसका घर की सुख-शांति पर असर पड़ता है।

- वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से इन पुरानी चीजों को घर से हटा दें।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंदिर से खंडित मूर्तियां हटा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस, रबर प्लांट आदि हैं तो इन्हें आप घर से हटा दें। विशेष रूप से तो इस तरह के पौधे तुलसी के पौधे के समीप तो लगाना ही नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे कमजोर राहु और शनि को दर्शाते हैं।