मनी प्लांट के अलावा ये 7 पौधे भी घर में लाते हैं धन के साथ सुख-सौभाग्य

कई लोग घर के बगीचे या छत पर घमलों में पौधे लगाते हैं जो कि वातावरण को शुद्ध करने का काम तो करते ही हैं लेकिन इन्हीं के साथ ही आपकी किस्मत भी जुड़ी होती हैं। जी हां, जीवन में खुशियां लाने के लिए कई लोग घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं जिसे धन के आगमन के लिए जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा भी कई पौधे हैं जिन्हें धन के साथ सुख-सौभाग्य के लिए भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन पौधों के बारे में जो आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करेंगे। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में।

अनार का पेड़

वास्तु के अनुसार, जिन घरों में अनार का पेड़ होता है, उस घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत होती है। अनार का पौधा घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है, समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

अशोक वृक्ष

यह पेड़ बच्चों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बहुत अच्छा होता है।

हल्दी का पौधा


यह पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखता है। जिन लोगों के आंगन में हल्दी का पौधा होता है वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

नारियल का पेड़


वास्तु अनुसार, नारियल का पेड़ आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाता है। जिस घर में नारियल का पेड़ होता है, उन्हें काम में भी सफलता मिलती है।

आंवला

हिंदू धर्म में आंवला के पौधे को शुद्ध व शुद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि घर में आंवला का पौधा रखने से व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

गेंदा


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में गेंदा का पौधा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है, जो आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशहाल बनाने में मदद करता है।

कृष्ण कांता का पौधा


कृष्णकांता के फूलों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह पौधा घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इसकी महक घर को हमेशा महकाती रहती है।