घर में कलह का कारण बनते है ये 5 वास्तु दोष

हर व्यक्ति को अपना घर बहुत प्यारा होता हैं जो कि सुकून के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती हैं। लेकिन दिक्कत तब आने लगती हैं जब घर में कलह का वातावरण बना रहे जो कि सुकून को छिनने वाली होता हैं। घर में छोटी-बड़ी बात को लेकर विवाद होता रहता है जिसका कारण घर पर मौजूद वास्तुदोष भी हो सकता है। आज हम आपको वास्तु में बताए गए उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में कलह का कारण बनते है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Holi 2020 : राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग, चमकेगी आपकी किस्मत

Holi 2020 : इन 5 चमत्कारिक उपायों से करें अपनी सभी परेशानियों का नाश

- बाथरूम में या वॉश बेसिन का नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। यह भी वास्तु संबंध दोष होते हैं।

- घर के आस-पास अगर कोई सूखा पेड़ या बिजली का खंभा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष का कारण बनता है और घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं।

- घर में टूटा कांच और बिखरा हुआ सामान नेगेटिव एनर्जी फैलती है इससे परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उस घर में हमेशा पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

- घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए।